पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेल्हाडीह के स्काउट्स एवं गाइड्स ने शुरू किया अपना प्याऊ घर

Date:

Share post:

आते-जाते राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी…


सक्ती/शुभ संकेत: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के दिशा निर्देश एवं नेतृत्व में समूचे छत्तीसगढ़ के जिला एवं विकासखंड मुख्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड्स दलों के द्वारा प्याऊ घर का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिवार बेल्हाडीह के सौजन्य से शैक्षिक समन्वयक श्री संजीव कुमार साहू के आतिथ्य में प्याऊ घर के संचालन का शुभारंभ जनसहयोग के माध्यम से स्थानीय स्तर पर किया गया। ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों एवं ग्रामीणों में सेवाभाव का बीजारोपण किया जा सके।


भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सक्ती के मुख्य जिला आयुक्त श्री अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षाधिकारी (पदेन जिला आयुक्त) श्री एन.के. चंद्रा ने इस सेवाकार्य की सराहना की एवं विकासखंड शिक्षाधिकारी (पदेन जिला सहायक आयुक्त) श्रीमती नीलिमा बड़गे ने शुभकामना एवं बधाई संदेश प्रेषित किया और जिला सचिव भानुलाल महंत, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री आर.एन. सायतोड़ा, सुनीता चौहान जिला संगठन आयुक्त चंद्रकांत राठिया व रंजिता राज ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर सरदार भगतसिंह दल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेल्हाडीह के ग्रुप लीडर (प्रधान पाठक) गेंदराम कुर्रे, यूनिट लीडर कार्तिकराम यादव (जिला मीडिया प्रभारी), भारती साहू, संतोष कुमार रात्रे, सावित्री देवी रात्रे (गाइडर), टीकाराम साहू, संतोषी साहू तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड सक्ती सचिव दुर्गेश कुमार साहू (यूनिट लीडर मिडिल स्कूल परसदा कला) व मिडिल स्कूल बेल्हाडीह एवं परसदा कला के स्काउट्स गाइड्स के बच्चे सेवाकार्य में शामिल रहे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...