शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा में व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत कक्षा 11वीं एवं 12वीं ट्रेड रिटेल एवं ब्यूटी & वेलनेस की छात्राओं ने प्राचार्य श्री दिनेश कुमार हाकरे एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री विकास अग्रवाल के मार्गदर्शन में 10 दिवसीय इंटर्नशिप पूर्ण किया। 10 दिवसीय इंटर्नशिप के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 1125 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। यह ज्ञात हो कि संस्था में सत्र 2018 से व्यावसायिक शिक्षा का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विद्यालय में दो ट्रेड रिटेल और ब्यूटी & वेलनेस संचालित हैं।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को चार वर्षों में स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए हुनरमंद बनाया जाता है, जिसमें प्रतिवर्ष अतिथि व्याख्यान और औद्योगिक भ्रमण भी आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार हाकरे, गांव के गणमान्य नागरिक, पालक और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें। प्राचार्य श्री दिनेश हाकरे ने उन सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्राओं को इंटर्नशिप पूरी करने में सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में व्यावसायिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। अन्य विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपने अंदर व्यावसायिक हुनर विकसित करना और स्व-रोजगार के लिए सक्षम बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। प्राचार्य ने कहा कि सरकार द्वारा भी व्यावसायिक शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव हो सके।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...