भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर संपन्न

Date:

Share post:

सक्ती डी.ओ.सी. रंजीता राज ने की टीम की अगुवाई…

सक्ती/शुभ संकेत: भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के नेतृत्व व निर्देशन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य संघ के तत्वाधान में स्काउटिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। जिसके फलस्वरुप छत्तीसगढ़ राज्य संघ नित नए-नए आयाम को छू रहा है। इसी कड़ी में ग्राम जलकी, सिरपुर जिला महासमुंद में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 2 राज्य प्रभारियों सहित छत्तीसगढ़ राज्य भर के विभिन्न जिलों के 79 गाइडरों ने भाग लिया।

जिसमें उन्होंने ग्राम जलकी के सुरम्य प्राकृतिक वातावरण में न केवल विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों का अध्ययन किया बल्कि विभिन्न रोमांचक साहसिक कार्यो जैसे जिप लाइन, जॉइंट स्विंग, रोपब्रिज, मंकी ब्रिज, टायर वॉल क्लाइंबिंग आदि उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का भी विकास किया। साथ ही साथ उन्हें छत्तीसगढ़ (दक्षिण कौशल) की प्राचीन राजधानी सिरपुर (श्रीपुर) के पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक स्थलों जैसे लक्ष्मण मंदिर, गंधेश्वर मंदिर, सुरंग टीला सहित विभिन्न प्राचीन स्थलों का अवलोकन भी करने का अवसर प्राप्त हुआ।

जिला संघ सक्ती की ओर से रंजीता राज जिला संगठन आयुक्त (गाइड) ने राज्य प्रभारी के रूप में सफलतापूर्वक उत्तरदायित्व निभाकर जिला संघ सक्ती को गौरवान्वित किया। जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं पदेन जिला आयुक्त जिला शिक्षाधिकारी एन. के. चंद्रा एवं जिला सहायक आयुक्त (बी.ई.ओ.) नीलिमा बड़गे ने सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही जिला संघ सक्ती के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय स्काउटर एवं गाइडर में हर्ष व्याप्त है। जिला संघ सक्ती की गाइडर सुनीता चौहान, शकुंतला देवांगन, रीना लहरे, लक्ष्मी देवी सिदार, दुर्गेश्वरी सिदार, मीना महेश, बबीता गोंड ने इसमें हिस्सा लिया। जिला मीडिया प्रभारी कार्तिकराम यादव की रिपोर्ट।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...