सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलगी प्रोजेक्ट का सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

Date:

Share post:

कड़ी मेहनत और लगन ही सफलता का मूलमंत्र है: आर. के. मंडल.

कोरबा/शुभ संकेत: विद्यालयीन छात्र छात्राओं के परीक्षा के बाद अब उनका परीक्षा परिणाम का समय आया है, जिससे बच्चों के साल भर की मेहनत और लगन का आंकलन उनके परिणाम के माध्यम से किया जाता है। परीक्षाफल घोषणा के इस सुअवसर पर माननीय उप क्षेत्रीय महाप्रबंधक आर. के. मंडल जी के मुख्य आतिथ्य में बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर कक्षा अरुण से कक्षा एकादश तक के कक्षाओं का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय का कुल परीक्षाफल प्रतिशत 96.9% रहा।

परीक्षा परिणाम के इसी कड़ी में कक्षा नवम से कु. हंसिका पटेल 80.9% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं कक्षा एकादश से कु. अंकिता रानी 76.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किए है। सरस्वती शिशु मंदिर ही एक ऐसा विद्यालय है, जहां शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को संस्कार, अनुशासन, स्वावलंबन जैसे आवश्यक मानवीय गुणों से परिपूर्ण किया जाता है। आज सरस्वती शिक्षण संस्थानों से निकले छात्र देश के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों, संस्थानों व निकायों में अपनी सेवा प्रदान कर देश को आगे बढ़ाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहें हैं।

कार्यक्रम के इस सुअवसर पर माननीय मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य श्री संतकुमार यादव जी के द्वारा सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं सहित उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम के गणमान्य नागरिक सहित अभिभावक गण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री नंदकुमार बरेठ जी के द्वारा किया गया।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...