धान खरीदी महाभियान: कोरकोमा, लैंगा व कुल्हरिया उपार्जन केंद्र में भी धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

Date:

Share post:

किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

जिले में अब तक 35 हजार 696 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

खरीदी केंद्रों से 15 हजार 920 क्विंटल धान का हो चुका है उठाव

जिले के किसानों ने अब तक 7 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक का धान बेचा

कोरबा -: जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 35 हजार 696 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें 35 हजार 418 क्विंटल 80 किलो मोटा और 277 क्विंटल 70 किलो सरना धान शामिल है। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो चुका है। जिसमे अब तेजी आ गई है। खरीदी केंद्रों से 15 हजार 920 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जिले के किसान अब तक 7 करोड़ 28 लाख 20 हजार 656 रुपए  का धान समितियों में बेच चुके है।

       जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में आज धान खरीदी केंद्र कोरकोमा में धान खरीदी का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। जिसमें किसान भुग्देव चौधरी,वीर सिंह चौधरी और गेंदा लाल चौधरी ने धान का विक्रय किया। इसी तरह धान उपार्जन केन्‍द्र लैंगा में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान धान बेचने पहुंचे किसानों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। लैंगा उपार्जन केंद्र में किसान छक्‍केलाल ने 98 क्विंटल, किसान रामभजन ने 20 क्विंटल, किसान लोकनाथ ने 14 क्विंटल 40 किलो धान का विक्रय किया। इसी तरह किसान बुुुुद्धू सिह 14 क्विंटल 40 किलो, किसान मेघनाथ और अशोक कुमार ने 7 क्विंटल 20 क्विंटल धान बेचा। समिति में धान बेचने के लिए पहुंचे किसान राम भजन ने समिति में व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया और कहा कि उनको धान बेचने में यहां कोई परेशानी नहीं हुई। आदिवासी सेवा सहकारी समिति कुल्हारिया केंद्र भी धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। यहां किसान हरिनाम सिंह, प्राण सिंह, उमेंद सिंह, पतिराम ने कुल 260 क्विंटल 80 किलो धान का विक्रय किया। समिति में धान का विक्रय करने वाले गांव के सरपंच व कृषक हरिनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने सोसाइटी में 56 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया था। धान खरीदी केंद्र में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं है। यहां किसानों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...