श्री महाकाल भक्तमंडल द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा की तैयारी जोरों पर

Date:

Share post:

                    श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा की तैयारी पूर्णता की ओर अग्रसर…दुर्गेश शर्मा


कोरबा/शुभ संकेत: श्री महाकाल भक्तमंडल द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा की तिथि 12 जुलाई 2025 जैसे-जैसे नजदीक आते जा रही है, वैसे वैसे श्री महाकाल भक्तमंडल के सदस्य गण अपनी तैयारियां तेज कर दी सभी पक्षों को देखते हुए कथास्थल कनबेरी, खैरभौना मैदान चुकि कटघोरा तहसील के अंतर्गत आता है, इसलिए माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार कटघोरा एसडीएम को कथास्थल की निरीक्षण के लिए नियोजित किया गया। जिससे कि श्री शिव महापुराण कथा में भारी संख्या में आने वाले शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उनकी पार्किंग की व्यवस्था, आवास की व्यवस्था, निस्तार की व्यवस्था सभी पहलुओं को देखते हुए श्री शिव महापुराण कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अच्छे से अच्छा करने का प्रयास शासन की रहेगी।

यह आयोजन कोरबा शासन प्रशासन के लिए एक बड़ा आयोजन है, जिसमें 7 दिन तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला से एवं छत्तीसगढ़ के पड़ोसी प्रदेशों से भी शिवभक्तों की आने की संभावनाओं को देखते हुए विशेष तैयारी करनी पड़ेगी। माननीय कटघोरा एसडीएम श्री रोहित सिंह जी विशिष्ट अतिथियों एवं अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर पूर्व की तैयारी के लिए श्री महाकाल भक्तमंडल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण योजना बनाने मार्गदर्शन दिए, जिससे सभी सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह कई गुना बढ़ गया। इस अवसर पर श्री महाकाल भक्तमंडल के अध्यक्ष श्री दुर्गेश शर्मा, सचिव श्री राजेंद्र तारक, कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री शैलेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी दुर्गेश राठोर, सक्रिय सदस्य सूरज सिंह विशेष रूप उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी राजेंद्र तारक सचिव, श्री महाकाल भक्तमंडल कोरबा द्वारा दी गई।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...