न.पा.प. बांकीमोंगरा के समस्त भाजपा, निर्दलीय पार्षदगण , जनप्रतिनिधि राखड़ से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्टर , एसडीएम व पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा

Date:

Share post:

कोरबा -: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में राखड़ डंप को लेकर विवाद बन चुके हैं । इधर बांकीमोंगरा पालिका के समीप राखड़ पाटने को लेकर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कर बांकीमोंगरा नगर पालिका के समस्त भाजपा व निर्दलीय पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों ने कोरबा कलेक्टर , अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा व पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में ज्ञापन दिया गया है और कहां गया कि वर्तमान में विभिन्न स्थलों पर भारी वाहन के माध्यम से राखड़ डंप किया जा रहा है । जहां डस्ट, राखड़ उड़ने से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है , साथ ही लगातार भारी वाहनों के आवाजाही से दुर्घटना की संभावना बनी है एवं सड़क खराब हो रहे हैं । जहां शिकायतकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराते हुए राखड़ डंप को रोक लगाने का निवेदन किया गया । वहीं शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा पार्षदगणों ने मिडिया से कहां कि लगातार इस तरह से राखड़ पटते रहेंगे और उनका रोक नहीं होता तो आने वाले समय में सब भाजपा , निर्दलीय व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा धरना प्रदर्शन करेंगे ।

गाली – गलौज व मारपीट का धमकी आरोप गलत है – विकास झा

सूत्रों के अनुसार राखड़ पाटने वाले व्यक्ति दिनेश यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में ज्ञापन दिया है और आरोप लगाया है कि भाजपा नेता विकास झा व उदय शर्मा के द्वारा गंदी – गंदी गाली गलौज , व मारपीट एवं जेसीबी को आग लगा देने की शिकायतें किया है । जिस पर विकास झा ने अपनी बात रखते कहां कि हमारे द्वारा दिनेश यादव नामक व्यक्ति को किसी प्रकार कि गाली गलौज व मारपीट या किसी मशीन को आग लगाने की बातें नहीं किया गया है । दिनेश यादव के द्वारा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में बार – बार राखड़ डंप को लेकर आदेश लेने पहुंचते हैं जिस पर पालिका अध्यक्ष महोदया ने कहा गया कि बिना आदेश के राखड़ डंप करने नहीं दुंगी चुकी पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा , विकास झा की पत्नी है । जहां अध्यक्ष महोदया के मना करने पर मुझपर विभिन्न प्रकार की आरोप लगा रहे हैं, साथ ही विकास झा ने नाम नहीं बताते हुए कहां कि दिनेश यादव नामक व्यक्ति द्वारा दुसरे की बहकावे में आकर इस तरह का आरोप लगाकर शिकायतें कर रहे जिसे राजनीति से जुड़े हुए हैं। फिलहाल देखना होगा कि आने समय में ये विवाद किस मोड़ पर आते हैं , विकास झा ने कहा कि जो भी मुझे फंसाने की साज़िश कर रहे है उन पर जांच कर उचित कार्यवाही करवाया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      चारपारा, 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14...

       सक्ती (मालखरौदा)।ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु...

      चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद

        सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...

      ग्राम पंचायत सेंदुरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौरा-गौरी पर्व, शनिचरी बाजार चौक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      सक्ति। जिले के ग्राम पंचायत सेंदुरस में पारंपरिक आस्था एवं उत्साह के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया। इस...

      बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत, एक घायल।

      इंदिरा नगर के आगे सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गया वाहन;...