दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का सीसीटीवी कैमरे में कैद आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है

Date:

Share post:

दिल्ली/शुभ संकेत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का सीसीटीवी कैमरे में कैद आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।बर्खास्त किये गये ये कर्मचारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के नहीं हैं, बल्कि NHAI के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर कार्य कर रही रोड मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग एजेंसी एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से जुड़े थे।

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने आजतक से बात करते हुए बताया कि NHAI द्वारा वीडियो वायरल होने की सूचना एमकेसी कंपनी को दी गई थी, जिसके बाद जांच के उपरांत कंपनी ने तीनों दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। ये सभी कर्मचारी 13 मई की रात को नाइट शिफ्ट में कार्यरत थे। प्रशासन की सख्ती और संवेदनशील फुटेज की गोपनीयता को लेकर अब निगरानी और नियंत्रण के स्तर को और पुख्ता किये जाने की बात कही जा रही है।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर जी…✍️

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...