रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और संगोष्ठी का आयोजन

Date:

Share post:

वन मंत्री श्री केदार कश्यप और खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल हुए शामिल

 

रायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में “जल-वन-जन” संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

वन मंत्री श्री कश्यप ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बेमेतरा जिला वनविहीन है और इसे हराभरा बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकारी भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य बनाने की बात कही और जल संकट से निपटने के लिए “जल मित्र ग्राम” की अवधारणा पेश की।

 

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री बघेल ने भी अपने उद्बोधन में जल संरक्षण को हर नागरिक की जिम्मेदारी बताया और किसानों से कम पानी वाली फसलों को अपनाने की अपील की।

 

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा ने ‘एक घर-एक पौधा‘ अभियान का सुझाव दिया और स्कूलों में वृक्षारोपण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जल संकट से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, किसान और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...