तिलकेजा में मनाया गया मितानिन दिवस मितानिनों का किया गया पुष्प गुच्छ से स्वागत

Date:

Share post:

तिलकेजा(नरेश कुमार पटेल की रिपोर्ट) -: कोरबा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलकेजा में बड़ी ही धूमधाम से मितानिन दिवस मनाया गया मितानिनों को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
मितानिनों ने कोरोना काल में बहुत ही अच्छी ढंग से सेवा की है। मितानिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में 24 घंटे निस्वार्थ भाव से सेवा की है। छत्तीसगढ़ मे 23 नवंबर को मितानिन दिवस हर वर्ष सभी ग्राम पंचायतों में मितानिन सम्मान दिवस मनाया जाता है मितानिनों के निस्वार्थ कार्यों से स्वास्थ्य विभाग को काफी सहयोग मिलता है जहां विभाग के कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाते वहां मितानिनो ने पारा मोहल्ले में चाहे बारिश हो धूप हो पहुंच कर प्राथमिक उपचार देती है और गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने में तत्पर रहते हैं सरकार द्वारा मितानिन को टीकाकरण संस्थागत प्रसव ,प्रसव पूर्व चार जांच नवजात के बच्चे के घर सहित को सेवाएं पर शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है

आइए जानते हैं क्या है मितानिनों का काम

मितानिनो को ग्रामीण क्षेत्र में यह गांव गांव के पारा टोला में रहकर लोगों को मलेरिया दस्त निमोनिया बीमार नवजात टीवी कुष्ट पीलिया कुपोषण क्रीमी गर्भवती शिशु वती ऊपरी आहार के घर परिवार भ्रमण गर्भवती पंजीयन प्रसव पूर्व चार जांच संस्थागत प्रसव महिलाओं की खास समस्याएं गर्भावस्था में देखभाल प्रसव के बाद माता के देखभाल करती है साथ ही सुरक्षित गर्भपात महिला हिंसा रोकने पोषण व खाद्य सुरक्षा बच्चों का विकास महिलाओं के अधिकार स्तन कैंसर के लक्षण की जानकारी पारा बैठक कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सहित अन्य कार्यो को भी निस्वार्थ भाव से करती है लॉकडाउन के बाद सभी घरों में लोगों को हाथ धोने सामाजिक दूरी बनाए रखने मास्क लगाने के लिए लगातार लोगों को जागरूक की कई मितानिन कोविड 19 पॉजिटिव होने के बावजूद अपनी हिम्मत और हौसला लिए हुए अपने कार्य को कर रही थी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...