कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न…

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: आज दिनांक 8 जून दिन रविवार को गीतांजलि भवन कोरबा में कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत जी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा जी उपस्थित थे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथि स्वागत के बाद योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर जी के उत्साहवर्धक संबोधन के साथ ही बच्चों के साथ यौगिक आसन में बैठ बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए किया गया। इस योगासन खेल प्रतियोगिता में  लगभग 50 प्रतिभागी अलग- अलग योग विधा जिसमें ट्रेडिटिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन एकल, आर्टिस्टिक योगासन युगल, रिदमिक योगासन युगल, आर्टिस्टिक योगासन समूह  जैसे योग विधाओं में अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किए। योगासन प्रतियोगिता में इस बार योगासन भारत के द्वारा अलग अलग 12 इवेंट्स को खेल में सम्मिलित किया गया था।

प्रतियोगिता पश्चात परिणाम घोषित कर विजयी और प्रतिभागी बच्चों को उनके एज क्राइटेरिया के हिसाब से उनका स्थान तय कर प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। जिसमें ट्रेडिशनल योगासन बालिका (14 से 18 वर्ष) में प्रथम स्थान पर कुमकुम अहिरवार, द्वितीय नंदनी, तृतीय दामिनी रही। ट्रेडिशनल योगासन बालक (14 से 18 वर्ष) में प्रथम स्थान पर आर्यन, द्वितीय उज्ज्वल विश्वकर्मा, तृतीय आदित्य रहा। ट्रेडिशनल योगासन बालिका (10 से 14 वर्ष) में प्रथम श्रृष्टि घोष, ट्रेडिशनल योगासन बालक (10 से 14 वर्ष) में प्रथम निखिल रहा। ट्रेडिशनल योगासन बालिका ( 18 से 28 वर्ष) में प्रथम नेहा कंवर, द्वितीय प्रीति, तृतीय जान्हवी रही। ट्रेडिशनल योगासन बालक ( 18 से 28 वर्ष) में प्रथम गीतेश्वर वैष्णव, द्वितीय प्रिंस रहा। ट्रेडिशनल योगासन बालिका ( 28 से 35 वर्ष) में प्रथम स्थान पर फुलेश्वरी रही। आर्टिस्टिक योगासन एकल बालक ( 14 से 18 वर्ष) में प्रथम स्थान पर आदित्य कुमार रहा। वहीं रिदमिक योगासन युगल (14 से 18 वर्ष) में किरण साहू एवं पूर्वी साहू प्रथम स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के इस सुअवसर पर कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा से एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष इन्द्रनारायण जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य विनोद रत्नाकर, दुर्गेश राठौर, वृंदा चौहान, विनीता दीक्षित, नूतन विश्वकर्मा, जानकी साहू, आशालता कौशिक प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...