गजरा सरस्वती स्कूल प्रांगण में मनाया गया कबीर जयंती व मेघावी बच्चों का सम्मान कार्यक्रम , विकास झा हुए शामिल

Date:

Share post:

बाकी मोगरा -: 11 जून 2025 को कबीर जयंती मनाया जाएगा , अलग अलग दिनों में विभिन्न स्थानों मे कबीर जयंती इसलिए मनाया जाता है ताकि समाज के लोग एकजुटता हो सके । इसी कड़ी में सोमवार को जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के गजरा सरस्वती स्कूल प्रांगण में भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज के द्वारा कबीर जयंती व मेघावी छात्र – छात्राओं का सम्मान समारोह रखा गया था । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रेमचंद पटेल , अति विशिष्ट अतिथि में विकास झा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ , अतिथि उदय शर्मा मंडल अध्यक्ष बांकीमोंगरा सहित समाज के पदाधिकारी व वरिष्ठगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपस्थित विकास झा ने मेघावी छात्र- छात्राओं को विद्यालय में उत्कृष्ट के लिए एवं कबीर जयंती कार्यक्रम के अवसर पर 21000 रुपए प्रदान किया । जहां समाज के लोगों ने विकास झा का आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में विकास तेजी से हो यही आशा करते हुए अभिवादन किया । कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी । और इसी तरह पढ़ाई कर अपने विद्यालय, अपने माता- पिता , गांव , जिले , प्रदेश व भारत का नाम रौशन करें सभी का सपना पुरा हो । कार्यक्रम में समाज के मेघावी दसवीं व बारहवीं में अच्छे व ज्यादा अंक लाने वालों को प्रस्तति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...