संगठन सृजन अभियान के तहत पुष्पराजगढ़ विधानसभा के स्व-सहायता समूह भवन राजेन्द्र ग्राम में ब्लॉको की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: संगठन सृजन अभियान के तहत आज पुष्पराजगढ़ विधानसभा के स्व-सहायता समूह भवन राजेन्द्र ग्राम में ब्लॉको की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मा. अशोक अर्जन राव भाई जगताप जी, महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष जी पुर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना जी, विभाष जैन जी, रश्मि सिंह जी, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी और समस्त ब्लाक अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष तथा बीएलओ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सर्वप्रथम गांधी जी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। माननीय विधायक जी द्वारा केन्द्रीय पर्यवेक्षक जी का साल श्री फल भेंट कर सम्मानित किया उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अब कांग्रेस का फोकस पूरी तरह संगठन को मजबूत करने पर है। भाजपा जैसी जनविरोधी पार्टी को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस संगठन के बल पर जनता के बीच जाएगी। राहुल गांधी जी संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की दिशा में मजबूती से कार्य कर रहे हैं।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...