संयुक्त श्रमिक संगठनों के आह्वान पर 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी में कोयला श्रमिक संघ सीटू की सोहागपुर क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक संपन्न हुई

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: अगामी 09 जुलाई को काली श्रम संहिता के खिलाफ संयुक्त श्रमिक संगठनों के आह्वान पर मजदूरों के आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए कोयला श्रमिक संघ सीटू हसदेव, जमुना कोतमा, सोहागपुर, जोहिला क्षेत्र की संयुक्त बैठक हुई। बैठक को दिशा देने के लिए सीटू राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश महासचिव कामरेड प्रमोद प्रधान उपस्थित थे। कोयला श्रमिक संघ सीटू महासचिव कामरेड वी.एम. मनोहर ने एसईसीएल कोयला उद्योग में हड़ताल तैयारी पर अपने विचार व्यक्त किए। कामरेड प्रमोद प्रधान राज्य महासचिव अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा मजदूर विरोधी काली श्रम संहिताए लागू करने का प्रयास जारी हैं, केवल एक राज्य केरल है वहां की सरकार मजदूर विरोधी काले कानून को लागू करने से मना कर दिया है। राज्य महासचिव ने सुझाव दिया है कि एकता और संघर्ष के नारे के साथ वर्ग संघर्ष को तेज कर मजदूरों की व्यापक एकता बनाकर पूंजीपरस्त शासक वर्ग की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आगामी संघर्षों के लिए सभी तैयार हो। 9 जुलाई 2025 की आम हड़ताल ऐतिहासिक रुप से सफल बनाएं।


बैठक की अध्यक्षता कोयला श्रमिक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार निराला जी ने किया, बैठक में प्रमुख रूप से कामरेड अमृतलाल विश्वकर्मा, केएसएस कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड इंद्रपती सिंह, सहायक महासचिव केएसएस सीटू (केंद्रीय) कामरेड रामू यादव, जिला अध्यक्ष अनूपपुर कामरेड विनोद राय, कामरेड एस डी सिंह, कामरेड अनिल शर्मा, कामरेड आर एस यादव, कामरेड मंगलूराम साहू, कामरेड राजेश पटेल, कामरेड धीरेन्द्र पांडेय तथा सैकड़ों क्षेत्रीय एवं ईकाई नेतृत्वकारी साथी बैठक में शामिल हूए। बैठक का संचालन कामरेड अरुण गौतम सोहागपुर क्षेत्रीय सचिव शहडोल अध्यक्ष ने की।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...