अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: प्रदेशभर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजित हुआ । इसी कड़ी में जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा परिसर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा , पालिका के सीएमओ श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो सहित पार्षद , पालिका के अधिकारी , कर्मचारी व आसपास के ग्रामवासी शामिल हुए । बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने कहा कि योग न केवल भारत की प्राचीन परंपरा का अनमोल तोहफा है, बल्कि ये पूरी दुनिया के लिए सेहतमंद जीवन का रास्ता भी है । योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन को भी बनाए रखने में मदद करती है । आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता, नींद न आना, पीठ दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं । योग इन सभी परेशानियों से राहत देने में मदद करती है , ये न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाती है, बल्कि ध्यान और प्राणायाम से मन को भी शांत करती है । खासकर छात्रों के लिए योग फोकस बढ़ाने, अच्छी नींद लाने और पॉश्चर ठीक करने में मदद करती है । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बांकीमोंगरा पालिका परिषर में प्रणय मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आसन , प्राणायाम , ध्यान और माइंडफुलनेस , दर्शन और नैतिकता , समाधि , प्रत्याहार , धारणा सहित विभिन्न प्रकार की योगाभ्यास कराया गया ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...