डिवाइन ग्रुप “दीया” कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा शाखा डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन दिया ग्रुप मंडल कोरबा के द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग से रहें निरोग विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आसन, प्राणायाम, मुद्रा आदि का अभ्यास कराया। इस मौके पर कार्यक्रम को संपन्न करने दिया छत्तीसगढ़ प्रांत विस्तारक कन्हैया चौहान, दिया छत्तीसगढ़ विस्तारक खिलावन पटेल एवं प्रांत कार्यकारिणी दिया छत्तीसगढ़ सदस्य कुमारी सविता साहू, जिला सदस्य ऋचा स्वर्णकार ने कार्यक्रम को संपन्न कराया।

इस मौके पर योग के महत्व को बताते हुए विस्तारक कन्हैया चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में योग की अनिवार्य आवश्यकता है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वयं के लिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग अति आवश्यक है। योग से तात्पर्य है अच्छे जीवन शैली से अच्छा आहार – विहार, शुद्ध भोजन, उत्तम चिंतन और उत्तम कार्य इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिया छत्तीसगढ़ कुमारी सविता साहू ने कहा की कर्मों की कुशलता ही योग है। इस मौके पर सभी ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग किया जिसमें ताड़ासन, धनुरासन, वृक्षासन, मंडूक आसन एवं प्रज्ञा योग सहित विभिन्न मुद्रा एवं प्राणायाम का अभ्यास दिया कोरबा छत्तीसगढ़ की टीम ने कराया।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...