कोरबा:-बांकीमोंगरा के गजरा व सुमेधा के बीच जमकर हो रहे है अवैध रेत उत्खनन ।

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा:- कोरबा जिल कोरबा के बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत सुमेधा नदी से जुड़े गजरा नदी में स्थानीय ट्रैक्टरों के द्वारा लबें समय से लगातार अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जा रहा है । अवैध रूप से रेत उत्खनन होने का मुख्य वजह यह है कि यहां कोई रोक टोक करने वाला नहीं हे और ना ही इस क्षेत्र में खनिज विभाग की अधिकारी जांच के लिए पहुंचते हैं जबकी जिले के कलेक्टर संजीव झा के द्वारा निर्देश दिया गया है जिले में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगे और जो अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे हैं उनके ऊपर कार्यवाही हो एवं ट्रैक्टर को जप्त करें । हाल ही में उप संचालक खनिज प्रमोद नायक द्वारा लगातार कुसमुंडा , दीपका , छुराकछार , उरगा , बाल्को सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध रुप से रेत उत्खनन करने वालों पर कार्यवाही किया जा रहे है एवं उनके द्वारा कहा गया कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क और गंभीर है । लेकिन बांकीमोंगरा क्षेत्र के गजरा में कार्रवाही नहीं हो रहे हैं जिससे रेत माफियाओं का हौसले बुलंद हैं रेत माफियाओं में मुख्य रूप से दिलीप कुमार और प्रदीप कुमार है उनके द्वारा लगातार अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है । आपको बता दे यहां रेत माफियाओं के हौसले इतने बुंलद हैं एवं इनका कहना है कि कहीं भी शिकायत करों या हमारे ट्रैक्टर का फोटो छाप लो हमारे कुछ नहीं होने वाला है आगे हमारे चैनल के माध्यम से विडिओ दिखाया जाएगा कि किस तरिके से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है ।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...