राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में सक्ती में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम

Date:

Share post:

निजी जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ एवं जागरूक जीवन जीने का लिया गया संकल्प…

जिला स्तरीय योगाभ्यास में शामिल हुए सक्ती जिला के स्काउट्स एवं गाइड्स…

सक्ती/शुभ संकेत: शरीर मन और आत्मा को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है योग, उक्त संदेश छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने सक्ती के सामुदायिक भवन में 21 जून 2025 को आयोजित जिला स्तरीय विश्व योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से दिया। सक्ती जिला कलेक्टर एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य संरक्षक अमृत विकास तोपनो के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुरूप जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन, अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा, के.एस.पैकरा, एसडीएम अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, पदेन जिला आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विश्वास कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सुनील मिश्रा शामिल रहे।
इस जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संगठन आयुक्त चंद्रकांत राठिया एवं रंजिता राज व यूनिट लीडर निकहत करीम मलिक एवं कलेश्वरी साहू के साथ स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चे शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम परिसर में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 कार्यक्रम के तहत हरित योग संदेश देते हुए बादाम, करंज, नीम जैसे विभिन्न प्रजातियों का पौधा रोपण भी किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई दी है।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...