आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 30 और सहायिका के 150 रिक्त पदों के लिए आवेदन 4 जुलाई तक

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अनूपपुर, जैतहरी, कोतमा तथा पुष्पराजगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 30 पदों तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 150 रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 04 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन में संशोधन किए जाने की अंतिम तिथि 07 जुलाई निर्धारित की गई है। आवेदन एमपी ऑनलाइन के पोर्टल चयन डॉट एमपी ऑनलाइन डॉट जीओभी डॉट इन में किया जा सकता है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अनूपपुर ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी संबंधित परियोजना कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगरीय निकायों के कार्यालय तथा ग्राम पंचायतों में प्रदर्शित कर दी गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आवेदिका का ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम तथा शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए जहाँ के लिए आवेदन किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसकी आयु सीमा एक जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना आवश्यक है। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदिका फार्म भरते समय अपने समस्त प्रमाण पत्र पीडीएफ फार्मेट में ऑनलाइन अपलोड कराएं।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...