जान से मारने की नियत से बोलेरो वाहन से टक्कर मारने वाले मुख्य आरोपी को कोतमा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: दिनांक 15.06.25 को रात में थाना कोतमा क्षेत्रांतर्गत NH-43 शुक्ला ढ़ाबा कोतमा के बाहर बैठकर खाना खा रहे कोतमा नगर के युवकों से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विवाद कर जानबूझकर अमन नामदेव नामक युवक को जान से मारने की नियत से सफेद कलर की बिना नम्बर की बोलेरो वाहन से टक्कर मार दिये थे। बोलेरो गाड़ी की टक्कर व घसीटने से अमन नामदेव को पूरे शरीर मे कई जगह चोटे आई थी। उक्त घटना पर दिनांक 15.06.2025 को थाना कोतमा में धारा 296,109 BNS का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान अज्ञात व्यक्तियों की पहचान संदीप साहू पिता पीथल दास साहू निवासी बहेरहा थाना गोहपारू जिला शहड़ोल, कुलदीप यादव पिता रामसुमन यादव निवासी ग्राम तगावर थाना ब्यौहारी जिला शहड़ोल हाल वार्ड क्र. 17 शहडोल,  शिवम सिंह पिता शिवनाथ सिंह उइके निवासी ग्राम बसनगरी थाना जहसिंहनगर जिला शहड़ोल के रूप में हुए, जिनको थाना कोतमा पुलिस द्वारा 24 घण्टो की भीतर पता तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया था।

मामले का मुख्य आरोपी बोलेरो का चालक सोनू उर्फ सतीश मिश्रा निवासी शहडोल घटना दिनांक से फरार था।  जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी थे।  कोतमा पुलिस टीम निरन्तर छापे मारी एवं दबिश देकर आरोपी की पता तलाश कर रही थी। दिनांक 22.06.2025 को रात्रि में आरोपी सोनू उर्फ सतीश मिश्रा पिता शिवबिहारी मिश्रा निवासी शहड़ोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी का जेल वारंट बनने पर जिला जेल अनूपपुर दाखिल किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव, प्र.आर. 116 रामपाल पटेल, आर. 370 जीतेन्द्र मंडलोई व आर. 485 शुभम तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...