महिला सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के तहत स्वयंसेविका ऋचा कर रही लोगों को जागरूक

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: शास इ. वि. स्ना. महाविद्यालय कोरबा की प्राचार्य डॉ शिखा शर्मा के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय कुमार पटेल व प्रो. मधु के मार्गदर्शन में रासेयो स्वयं सेविका ऋचा स्वर्णकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कोरकोमा के शिवनगर और सौरापारा में युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को किया जा रहा जागरूक। इसी अवसर पर संस्कृति को बचाने गौरा पार्टी, कर्मा पार्टी, सुआ नृत्य, महिला समूहों का निर्माण किया गया है, इन सभी सांस्कृतिक पार्टियों को आमंत्रित कर लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेविका ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ी संस्कृति लुप्त होती जा रही है, सभी वर्तमान समय की संस्कृति अपना रहे हैं और अपनी पुरानी संस्कृति भूलते जा रहे हैं। जो हमारी धरोहर है साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उनको उनके सारे अधिकार और उनके लिए निकली शासकीय योजनाओं की जानकारी दे जागरूक किया। इसी बीच प्रो अजय पटेल द्वारा बताया गया कि हमारी संस्कृति हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह हमारी पहचान है और हमें खुद जागरूक होकर लोगों को भी जागरूक करना चाहिए जिससे हमारी संस्कृति बचे और हमारे पास बनी रहे।

साथ ही प्रो. मधु द्वारा महिलाओं की ओर इशारा करते हुए सभी को जानकारी दी गयी कि पुरातन समय से ही महिलाएं जमीन से लेकर आसमान तक हर क्षेत्र में आगे हैं। वहीं गांव की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दे जागरूक किया गया। सरपंच, उपसरपंच, पंच और अन्य सदस्यों द्वारा एनएसएस के इस बेहतर पहल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में श्रीमती पार्वती देवी स्वर्णकार, श्रीमती नीरा बाई, माही देवी, ज्योति, लवन्या, भूपेंद्र स्वर्णकार, अभिनंदन, पारो,भवानी, बल्लू, पदमा, जिया, ममता देवी, रोशनी, हेमा बाई सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं और कर्मा पार्टी, गौरा पार्टी और अन्य पार्टियों के कलाकार शामिल थे। साथ ही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री तेजराम राठिया (सरपंच कोरकोमा), श्रीमती रूपेश्वरी राठिया (पूर्व सरपंच), पंच श्री रामकुमार पटेल, उप सरपंच श्री उमेश्वर् सोनी उपस्थित थे। तथा यह जागरूकता अभियान कार्यक्रम अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...