सीटू के पहल से वर्षों से लंबित मजदूरों के मज़दूरी का हुआ भुगतान, मजदूरों के चेहरे में खुशी का माहौल- जुगुल राठौर

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: एनटीपीसी सेल्दा वेस्ट निमार जिला खरगोन मध्यप्रदेश में श्रमिक लक्ष्मी राठौर, श्रमिक पुनीत पटेल, श्रमिक अशोक कुमार साहू जुलाई 2021 से अक्टूबर 2023 तक एनटीपीसी के ठेकेदार लार्सन ऐंड टुब्रो के पेटी ठेकेदार दिलीप कुमार चौधरी के नियोजन में काम किया था। श्रमिक लक्ष्मी राठौर का 96912 रुपए, अशोक कुमार साहू का 95855 रुपए एवं श्रमिक पुनीत पटेल का 76285 रुपए नियोजन के द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा था। ठेकेदार एवं कंपनी से त्रस्त होकर श्रमिकों ने सीटू से संबंधित यूनियन संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जुगल किशोर राठौर से संपर्क किया, जिस पर कार्यवाही करते हुए सीटू नेता जुगल किशोर राठौर ने मजदूरों का मजदूरी दिलाए जाने में सफलता हासिल किया है।

यह पहली बार नहीं है कि प्रदेश के बाहर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों का मजदूरी ठेकेदार व कंपनी हड़पने के उद्देश्य से प्रयास न किया गया हो, किंतु कामरेड जुगुल किशोर राठौर के सूझबूझ एवं अनुभव के कारण उनकी एक भी न चली। देर से ही सही लेकिन मजदूरों का एक-एक रुपए का हिसाब उन्होंने शोषक कम्पनी व ठेकेदार से करवाया है। अनूपपुर जिला के प्रवासी मजदूर अब पूरा भरोसा कर बैठे हैं कि अब हम मजदूरों का मजदूरी कामरेड जुगुल राठौर के रहते नहीं हड़पी जाएगी। भुगतान से मजदूरों के परिवार एवं मजदूरों के बीच हर्ष का माहौल है, साथ ही उनके चेहरे में मुस्कान है। संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...