ग्राम चोई से झमाझम बारिश के बीच महिलाओं का पदयात्रा हुआ रवाना – जुगल राठौर

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 8 जुलाई को ग्राम पंचायत पड़रिया के ग्राम चोई से महिलाओं का पदयात्रा रवाना हुआ है। पदयात्रा अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले प्रारंभ हुआ। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर के नेतृत्व में यह पदयात्रा रवाना हुआ है। यह पदयात्रा 9 जुलाई 2025 को ऑल इंडिया स्ट्राइक के समर्थन में चोई से चलकर जिला मुख्यालय अनूपपुर में सीटू के आह्वान पर धरना प्रदर्शन एवं आमसभा में शामिल होगी।

महिलाओं का कहना है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के प्रबंधन एवं दलाल के सांठ गांठ से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए का कर्ज़ महिलाओं के सिर पर मढ़ दिया गया है, इस संबंध में थाना जैतहरी में 22 फरवरी 2024 को अपराध पंजीबद्ध किया गया है। किंतु आज तक अपराधियों की धर- पकड़ एवं गिरफ्तारी नहीं हुआ है, जिससे महिलाएं अपने बाल बच्चों के एवं परिवार के भविष्य को देखते हुए यह पदयात्रा प्रारंभ की गई है । महिलाएं एवं ग्रामीण जनों के बीच इस घटना को लेकर के असंतोष व्याप्त है। उक्त आशय की जानकारी सीटू नेता कामरेड जुगल किशोर राठौर ने देते हुए मांग किया है कि माइक्रो फाइनेंस के प्रबंधन एवं दलाल को अति शीघ्र गिरफ्तार कर महिलाओं को न्याय दिलाया जाए।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...