केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह ने किया जेंडर संसाधन केंद्र संगवारी का ऑनलाइन उद्घाटन

Date:

Share post:

कोरबा -: केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह ने वर्चुअल कार्यक्रम मे सागर महिला संकुल संगठन, भारत भवन मादन, पाली में संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर दुलेश्वरी सिदार अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली, नवीन सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष ज.प. पाली, मुकेश जायसवाल सभापति ज.प. पाली, योगलक्ष्मी जनपद सदस्य, शाकुन्तल जगत सरपंच ग्राम पंचायत मादन सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
          राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर अनुराग जैन ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह स्तर पर जेंडर पॉइंट पर्सन होते हैं, जो कि स्व सहायता समूह स्तर पर महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक उत्पीड़न, महिला असमानता के प्रकरणों का निराकरण हेतु प्रयास करते हैं। यह प्रकरण यहां पर निराकृत नहीं होने पर  प्रकरण संबंधित संकुल संगठन स्तर पर गठित सोशल एक्शन समिति जिसमें एक जेंडर पॉइंट पर्सन, विलेज ऑर्गेनाइजेशन, सीएलएफ के सक्रिय एवं प्रभावी व्यक्तियों को शामिल किया जाता हैं, को प्रेषित किया जाता है। य़ह समिति सी एल एफ स्तर पर महिला उत्पीड़न के मामले सुलझाने में मदद करती हैं। कोरबा जिला में ब्लॉक स्तर पर जेंडर रिसोर्स सेंटर या जेंडर संसाधन केंद्र संगवारी महिला समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा मे मील का पत्थर साबित होगा। ब्लॉक स्तर पर एक स्टीयरिंग कमेटी गठित की जायेगी जिसमें सी एल एफ का पदाधिकारी, सोशल एक्शन समिति का सदस्य, एवं जेंडर पॉइंट पर्सन शामिल होगे। महिला संसाधन केंद्र संगवारी मे महिला असमानता, भेदभाव, महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामले पंजीबद्ध कर उचित समाधान हेतु सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किए जायेंगे। महिला उत्पीड़न  के मामलों मे सबंधित विभाग द्वारा विस्तृत चर्चा करके विभागीय समन्वय से मामले निराकृत किए जाएंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...