ग्राम पंचायत हर्री के प्राथमिक शाला में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा के महत्व को बच्चों बताया गया

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: ग्राम पंचायत हर्री के प्राथमिक पाठशाला में शहडोल संभागीय डीआईजी जी के आदेश अनुसार उषांकर चैरिटेबल ट्रस्ट जिला सागर मध्यप्रदेश के माध्यम से कक्षा पहली से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के विषय में चर्चा कर छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया गया। व्यक्ति की जीवन में शिक्षा की कितनी अहमियत है, शिक्षा क्यों जरूरी है और शिक्षा सभी का मूल अधिकार है इस विषय पर चर्चा कर बच्चों को पेन, कॉपी, पानी बोतल, कंपास इत्यादि वितरण कर साथ ही फल, ड्राई- फ्रूट खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत हर्री की सरपंच माननीया संतोषी खैरवार जी और साथ ही भूपेश शर्मा जी अगुहाई में की गई। तथा मुख्यअतिथि के रूप में विराजमान अनूपपुर थाना प्रभारी अरविंद जैन जी और साथ ही मंच पर विराजमान जनपद सदस्य श्रीमति रामवती राठौर जी, उप सरपंच माधव लाल राठौर जी, गांव के पूर्व सरपंच दिनकर खैरवार जी, आज के संचालनकर्ता एडवोकेट माननीय हीरालाल राठौर जी, शहडोल संभाग से आए हुए अतिथिगण महोदय जी, युवा साथी प्रभात सिंह राठौर जी, प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक -शिक्षिका, ग्राम पंचायत हर्री के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता और हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले हमारे पुलिस बल की अगुवाई में इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...