महामहिम राज्यपाल रमेन डेका कोरबा पहुँचे

Date:

Share post:

कलेक्टर, डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

कोरबा -: छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका आज  एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा पहुँचे। यहां कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान डीएफओ निशांत कुमार, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय आदि ने भी स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एडिशनल एसपी एनटीपीसी के अधिकारी, एसडीएम कटघोरा आदि उपस्थित थे। महामहिम राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा में रहेंगे।

महामहित राज्यपाल अधिकारियों की बैठक लेंगे आज

महामहिम राज्यपाल डेका 12 जुलाई को प्रातः 9.45 बजे कावेरी भवन से प्रस्थान कर 9.55 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। वे यहां एक पेड़ मॉं के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 11.50 बजे कलेक्टर आफिस से प्रस्थान कर लंच करेंगे। वे दोपहर 1 बजे पोड़ी उपरोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय में दोपहर 1.30 बजे एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे यहां से अपरान्ह 3 बजे राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...