विधायक खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला,  बाल–बाल बचे विधायक….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अचानक हमला हो गया। गनीमत रही कि इस हमले में विधायक बाल–बाल बच गए।

घटना नवागढ़ क्षेत्र की है, जहां विधायक खुशवंत साहेब एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे। तभी चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक उनकी गाड़ी पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जमकर पत्थरबाज़ी कर दी।

बताया जा रहा है कि पत्थर इतनी तेज़ी से गाड़ी पर फेंके गए कि अगर वाहन की गति थोड़ी भी कम होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस हमले से जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना के तुरंत बाद विधायक के निजी स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, विधायक खुशवंत साहेब पूरी तरह सुरक्षित हैं।फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किस मकसद से किया गया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!