सरदार भगतसिंह स्काउट्स दल के द्वारा शासकीय हाई स्कूल कंवली में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया

Date:

Share post:

एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण करके दिया हरित संदेश...

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने दी बधाई…

सक्ती/शुभ संकेत: जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला आयुक्त (स्काउट) डा. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के निर्देशन में वन विभाग के सहयोग से शहीद भगतसिंह दल, शासकीय हाईस्कूल कंवली के स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा 19/07/2025 (शनिवार) को शाला परिसर में 34 नग फूलदार, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और सुरक्षा घेरा डाला गया।

इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्रचार्य कुन्दन कुमार पटेल, प्रधानपाठक दाताराम पटेल, रश्मि तिवारी (व्याख्याता), मीरा डनसेना (व्याख्याता), भवानी प्रसाद पाण्डव (व्याख्याता), तोरनसिंह पटेल शिक्षक सह संकुल समन्वयक और युनिट लीडर सह जिला सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती भानुलाल महन्त के अलावा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। वृक्षारोपण जैसे परम पुनीत कार्य के लिए जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...