नशामुक्त भारत अभियानः नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने 13 अगस्त को होंगे विविध आयोजन

Date:

Share post:

 

 

*विभागों, संस्थानों और विद्यालयों में निबंध, चित्रकला पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, लेखन, रैली संगोष्ठी इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन करने कलेक्टर ने दिए निर्देश*

 

कोरबा 06 अगस्त 2025/

नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जन-जागरूकता गतिविधियों के आयोजन हेतु कलेक्टर ने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थानों सहित अन्य संस्थाओं को निर्देशित किया है कि जिले में 01 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक विशेष कर 13 अगस्त को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों तथा संस्थानों में नशामुक्ति हेतु सामुहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाये।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समस्त महाविद्यालय, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, नगरीय निकायों, जनपद पंचायत, प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गायत्री परिवार, नेहरू युवा केन्द्र, स्त्रोत एनजीओ को पत्र प्रेषित कर नशामुक्त अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर जन जागरूकता गतिविधियों के आयोजन के लिए आग्रह किया गया है। इस दौरान निबंध, चित्रकला, पोस्टर, मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, लेखन, रैली संगोष्ठी,सामूहिक शपथ इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन कर स्थानीय स्तर पर प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए अभियान की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित कर एनएमबीए मोबाईल एप्प में अपलोड करने हेतु प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ्स कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा को 18 अगस्त तक उपलब्ध कराए जाए।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...