संविधान की रक्षा से लोकतंत्र प्रधान की बुनियाद सुरक्षित है- काम प्रमोद

Date:

Share post:

 

मजदूर चौक पर स्थित सीटू कार्यालय कोतमा कालरी में 7 अगस्त को आयोजित काम शैलेन्द्र शैली व्याख्यान माला में सीटू के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के महासचिव काम० प्रमोद प्रधान ने संविधान एवं लोकतंत्र के मौजूदा खतरे पर चिंता जताते हुए कहा कि संविधान की रक्षा से ही लोकतंत्र की सुरक्षा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता काम० शारदा सिंह ने किया ।काम० अनिल शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष सीटू ने मंच में बैठे साथियों का लाल पट्टा गले में पहना कर सम्मान किया एवं मंच संचालन मोहम्मद यसीम ने किया । काम० प्रधान ने कहा कि आज़ देश की जनता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। भयंकर बेरोजगारी, महंगाई व सामाजिक आर्थिक गैर बराबरी आपनी चरम पर है। युवाओं को नशा खोरी वा अपराध के क्षेत्र में धकेला जा रहा है। काम० प्रधान ने संविधान से डर किसे लगता है शीर्षक पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सत्ताधारी विचारधारा के लोग आजादी के आंदोलन में अंग्रेजो का मुखबिरी करती थी दुर्भाग्य से सत्ता में वहीं विचार धारा के लोग संविधान वा लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटी है । उन्होंने कहा कि मजदूरों के संघर्ष से मजदूर हित में बने 44 श्रम कानूनो को समाप्त कर उन्हें शोषण के हवाले किया जा रहा है ।आज जो भी बचा है संविधान के बदौलत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीटू के जिला अध्यक्ष काम ० रामू यादव का योगदान सराहनीय रहा एवं अंत में सीटू जिला समिति अनूपपुर के महासचिव काम० इंद्रपती सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के साथ साथ कार्यक्रम में शामिल साथियों का आभार व्यक्त किया।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...