ग्रामीण जज्बे और जुनून से सजी भव्य तिरंगा यात्रा 42 किलोमीटर की ऐतिहासिक रैली में 18 गांव की गूंज उठी देश भक्तों के नारो से

Date:

Share post:

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट) -: स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली द्वारा इस वर्ष भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बाइक रैली द्वारा किया गया जिसमें गांव-गांव तक देशभक्ति का माहौल बनाने के उद्देश्य में 35 बूथ के 35 बाइक में सवार होकर  सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा अरदा चौक में 10:00 बजे से एकत्रीकरण हुए । 10:30 पूजा अर्चना और श्री फल तोड़ने का कार्य वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता आर एस पटेल, रवि शंकर , मोहन दास,बनवाली प्रजापति मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर व उनके उपस्थित कार्यकर्ता आदि द्वारा किया गया उसके पश्चात रैली का शुभारंभ करके ग्राम अरदा ग्राम में घूमा गया।

विधायक जी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं में जोश –
रैली की गति को बढ़ाने हेतु कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल ने स्वयं अपने पूरे दल बल के साथ रैली में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं की जोश को भरते हुए कहा कि भाजपा का संदेश और राष्ट्रभक्ति की अलख ग्रामीण क्षेत्र में उतनी ही प्रबल है जितनी शहरों में है उसे प्रदर्शित करने का यह सुंदर अवसर है मेरे सैनिकों आप अपने क्षेत्र में ऐसा वातावरण निर्मित करो जिसकी प्रेरणा अन्य मंडल के कार्यकर्ता लेवे इस हेतु 100 मीटर बुलेट में चढ़कर सभी कार्यकर्ताओं का जोरदार उत्साह बढ़ाया ।

अरदा चौक से निकली यह तिरंगा यात्रा अरदा ग्राम, हर्राभांठा, चांदनी चौक, शुक्लाखार ,भाटापारा देवरी ,जोधंरीवारी, बुंदेली, कसाई पाली ,चाकाबुड़ा, सालिया पारा,देवगांव, फुलझर, रंजना, बसंतपुर, डोंगरी, बहरा पारा, जवाली तक डीजे के विशेष साउंड के साथ देशभक्ति गीतों और जय कारों के साथ पहुंची।

यात्रा के दौरान मोर तिरंगा मोर अभियान घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा के संदेश के साथ स्कूली बच्चों को इस तिरंगा यात्रा से जोड़ा गया जिसमें प्राथमिक शाला शुक्लाखार, प्राथमिक शाला रंजना ,प्राथमिक शाला बसंतपुर के बच्चो जिनके साथ कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत गाए और जोरदार जयकारा लगाते हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जोड़ा।एक दिन के आयोजन में 35 बूथ के गांवों तक पहुंचाना असंभव – समय अभाव एवं प्रत्येक गांव की छोटी-छोटी गलियों में पहुंचना मुश्किल लगा। रैंली के मध्य में देवगांव पहुंचने पर वहां के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व सरपंच इंद्रसेन राज के द्वारा शीतल जल की व्यवस्था करवाई गई । कार्यक्रम समापन ग्राम जवाली के बार देवली स्थित बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा अटल चौक में मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार तंवर द्वारा आगामी दिवस में होने वाले कार्यक्रम विभाजन विभीषिका  दिवस पर प्रकाश डालने का कार्य अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर पर आम ग्रामीण जनों तक इसे पहुंचाना है सबका धन्यवाद आभार कहा यह आयोजन केवल एक रैली नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के एकता देश प्रेम जज्बा लाने का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया है उपरोक्त तिरंगा यात्रा में जवाली से वीरेंद्र नामदेव महामंत्री, नरेंद्र कुमार तांडिया विधायक प्रतिनिधि, देवेंद्र कुमार अन् ट्रैक्टर,मनोज कुमार टेक्नीशियन, प्रवीण द्विवेदी बूथ अध्यक्ष, दीपक पटेल स्वयंसेवक, मुढ़ाली से फेकू राम, सूर्यवंशी जी, कोलिहामूड़ा से ईश्वर बघेल, रमेश कुमार, मोहनपुर से राजकुमार कश्यप जनपद पंचायत विधायक प्रतिनिधि, बसंतपुर से समय लाल डॉक्टर, लखन लाल, डोंगरी तिलवारी पारा से संतोष यादव, विष्णु बाबा, मनबोध दास महंत जी, रजंना से मोहर सिंह मरकाम ,जगजीवन ,मोहन सिंह, विनोद मरकाम,देवगांव से वीरेंद्र सिंह राज, भुनेश्वर प्रसाद, पौंसरा से विजेंद्र सिंह, हर्रा भाटा से रामेश्वर केवट, मोहनदास विधायक प्रतिनिधि एससीसीएल ढेलवाहडीह, तेलसरा से श्यामलाल, हर्ष कुमार, शुक्ला खार से प्रेम सुंदर पटेल, कोराई से हेमंत कुमार, महेंद्र कुमार यादव महामंत्री , नरेंद्र देवरी से अखिलेश साहू , देवेंद्र कुमार साहू, कसरेंगा से महेंद्र यादव से,दिल हरण सिंह भेजी नारा से रामायण बिझंवार,नारायण कवंर, चाकाबुड़ा से अजय निषाद, जितेंद्र जोशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...