बिलासपुर:-फरारी काट रहे दुष्कर्मी भाजपाई नेता शिवानंद सराफ की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार… विधायक, जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा नेताओं का है करीबी ।

Date:

Share post:

बिलासपुर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना कोनी बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार आरोपी शिवानंद सराफ,पिता रामकिशोर सराफ, उम्र 40 वर्ष,निवासी लोफन्दी, थाना कोनी की सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं का दुष्कर्मी को है पुरा संरक्षण

बिल्हा जनपद पंचायत के सभापति भाजपा नेता का जलवा कुछ कम नहीं है। भाजपा विधायक रजनीश सिंह व बिल्हा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह का काफी करीबी बताया जा रहा है इसी कारण पुलिस ने एफ आई आर दर्ज करने में भी काफी देरी की लगातार भाजपा नेताओं के द्वारा एफ आई आर दर्ज ना हो इसलिए थाने में दबाव बनाया गया और एफ आई आर दर्ज होते ही मौका पाकर सभापति रफूचक्कर हो गया।

जानकारी होने पर आप इन्हें दे सकते हैं सूचना

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर 07752-222191, मो.नं. 94791-93002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...