अनूपपुर जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिव

Date:

Share post:

अनूपपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। अनूपपुर जिला मुख्यालय पर उमंग, उत्साह, उल्लास से भरे गरिमामय जिला स्तरीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के उद्बोधन के सीधा प्रसारण को एलईडी के माध्यम से देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, नगरपालिका अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजुलिका सिंह, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम सहित अमर शहीदों के परिजन तथा लोकतंत्र सेनानी श्री मूलचंद्र अग्रवाल, श्री घनश्याम दास गुप्ता, श्री चंद्रशेखर चतुर्वेदी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, विद्यार्थी व इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव एवं शासकीय हाईस्कूल मौहरी की प्राचार्य श्रीमती लतिका श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मुख्य समारोह में विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.) एफ कम्पनी सागर कैम्प चचाई, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर शा. तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, एनसीसी जूनियर शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि., स्काउट गाइड सीनियर शा. मॉडल. उ.मा.वि. अनूपपुर, स्काउट गाईड सीनियर शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाईड जूनियर शा. कन्या उ.मा.विद्यालय अनूपपुर, जूनियर रेडक्रास शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, स्काउट गाइड जूनियर सरस्वती उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, रेडक्रास दल जूनियर शा. कन्या उ.मा. विद्यालय अनूपपुर, शौर्या दल तथा पुलिस बैंड दल ने मार्च पास्ट किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उत्कृष्ट परेड प्रस्तुत करने वाले दलों को कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत किया गया। परेड सीनियर में जिला पुलिस बल (पुरुष) को प्रथम, विशेष सशस्त्र बल 10 वीं वाहिनी (एस.ए.एफ.) एफ कम्पनी सागर कैम्प चचाई को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल (महिला) को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। परेड जूनियर में स्काउट गाइड जूनियर सरस्वती उ.मा. विद्यालय अनूपपुर को प्रथम, स्काउट गाईड जूनियर शा. कन्या उ.मा.विद्यालय अनूपपुर को द्वितीय तथा स्काउट गाइड सीनियर शा. मॉडल. उ.मा.वि. अनूपपुर को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। मार्च पास्ट परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे व सेकण्ड इन कमाण्डर सूबेदार श्री अम्ब्रीस कुमार साहू के नेतृत्व में हुई।          

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...