दुसरे चरण में बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने किया 20 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरण

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: मंगलवार को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कुल 20 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया । इससे पहले 26 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया था ।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने बताया कि हमारे पालिका परिषद में कुल 53 प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म भरा हुआ था । जिसमें पहले राउंड में 26 हितग्राहियों का स्वीकृति पत्र पालिका परिषद में आने के बाद उसे वितरण किया गया वहीं दुसरे राउंड में 20 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया । वहीं बचें हुए हितग्राहियों को उनका स्वीकृति पत्र आने के पश्चात दिया जाएगा ।

प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए हितग्राहियों को कहां कि जल्द से जल्द अपना मकान बनाएं ताकि समय रहते आप लोगों को सुविधा मिल सके।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना और इरादा है कि हर घर पक्का हो , इसी उद्देश्य से आज बांकीमोंगरा पालिका में कुल 20 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया , इससे पहले भी हमने 26 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये थे ‌। और हमारा प्रयास है कि सरकार से मिलने वाली सभी प्रकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी , उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी , मंत्री लखन लाल देवांगन जी व विधायक प्रेमचंद पटेल जी के सहयोग और मार्गदर्शन में बांकीमोंगरा पालिका क्षेत्र में विकास हो , जिसके लिए हम हमेशा तत्पर है । इस दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकारी व हितग्राही उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...