जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम पंचायत दोंदरों को मिला भारत सरकार से सम्मान

Date:

Share post:

 

*कलेक्टर ने बधाई और शुभकामनाएं दी*

कोरबा

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा कोरबा जिले के ग्राम पंचायत दोंदरों को जलसंरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। नई दिल्ली में सम्मान प्राप्त करने के पश्चात जनपद पंचायत कोरबा सीईओ ने जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, जनपद सदस्य क्षेत्र क्र. 06 श्रीमती ललिता बलराम साहू, पूर्व जनपद सदस्य कौशल प्रसाद पटेल, ग्राम पंचायत दोंदरो सरपंच श्री बंधन सिंह कंवर व पूर्व सरपंच श्रीमति उदमबाई कंवर व दोंदरो उपसरपंच श्रीमती प्रमिला मनहरण पटेल सहित अन्य ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत से मुलाकात की और जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के उत्कृष्ट कार्य के लिए दिये गये प्रमाण पत्र के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी को बधाई देते हुए कार्यों की प्रशंसा की और शुभकामनाएं दी।

 

जनपद सीईओ सुश्री कौशाम्बी गबेल ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रत्येक विकासखण्ड से एक ग्राम पंचायत को जल संरक्षण के उत्कृष्ट कार्य के लिए चयन करने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके परिपालन में ग्राम पंचायत दोंदरो का चयन किया गया। दिनांक 13.08.2025 को ग्राम पंचायत दोंदरो सरपंच श्री बंधन सिंह कंवर व पूर्व सरपंच श्रीमती उदमबाई कंवर जनपद पंचायत कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुए। वहीं रायपुर एयरपोर्ट से हवाई जहाज के माध्यम इन दोनों को भारत सरकार की सुविधा पर दिल्ली पहुंचे। यहां जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र दिया गया।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...