जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह करेंगी ग्राम पंचायतों का दौरा, 22 अगस्त से शुरू होगा कार्यक्रम

Date:

Share post:

  1. जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह करेंगी ग्राम पंचायतों का दौरा, 22 अगस्त से शुरू होगा कार्यक्रम

जिला पंचायत अनूपपुर, प्रीति रमेश सिंह, पंचायत भ्रमण कार्यक्रम ग्राम पंचायत निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा ग्रामीण जनसुनवाई

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए करेंगीं दौर

शहडोल ()। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह आगामी दिनों में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगी। इस संबंध में जारी कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष 22 अगस्त से 13 सितम्बर के बीच कई ग्राम पंचायतों में जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त को ग्राम पंचायत बकही, 29 अगस्त को ग्राम पंचायत औढ़ेरा के ग्राम औढ़ेरा एवं अकुआ, 6 सितम्बर को ग्राम पंचायत डोंगराटोला के ग्राम अमिलिहा, डोंगराटोला, तुम्मी, उमनिहा, 13 सितम्बर को ग्राम पंचायत मुड़धोवा के ग्राम मुड़धोवा, लहसुना में भ्रमण किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने बताया

कि यह भ्रमण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा, जनसमस्याओं को सुनना और त्वरित समाधान हेतु निर्देश देना, पंचायतों में सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन, महिला स्व-सहायता समूहों, किसान समितियों एवं युवाओं से संवाद, पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना है। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे भ्रमण के दौरान उपस्थित रहें और आवश्यक अभिलेखों एवं प्रगति रिपोर्ट के साथ तैयार रहें। अध्यक्ष ने कहा है कि ग्रामीण विकास तभी संभव है जब योजनाएं कागज से निकलकर जमीन पर उतरें।॥

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...