पालतू खरगोश का अजगर ने किया शिकार, वही मृत खरगोश का किया गया अंतिम संस्कार, विशाल काय अजगर का जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु

Date:

Share post:

कोरबा -:  कोरबा जिले के रिहायशी क्षेत्र से दूर जंगल क्षेत्र के भूस्लीडीह गांव के एक घर में घुसे एक विशाल काय लगभग 10 फीट के अजगर को देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए वही विशाल काय अजगर ने एक पालतू खरगोश के ऊपर कुण्डी मार कर मार दिया पर उसको निगल नहीं पाया था, इस दृश्य को देख घर वाले डर गए, जिसकी ख़बर आस पास के लोगों की मिली तो अजगर को देखने के लिए लोग इकट्ठा होने लगे पर लोगों के द्वारा भगाने की हिम्मत नहीं हुई जिसके बाद हीरा उरांव ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिस पर थोड़ी देर में वहां पहुंचने की बात कही गई फिर कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी भूलसीडीह गांव पहुंचे लोगो को थोड़ा दूर रहने को कहा फिर जिस कमरे में अजगर बैठा था उसको सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया फिर उसे रेस्क्यु प्रोटेकल का पालन करते हुए थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया, फिर घर वालों ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया और फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

मृत खरगोश का नन्हे बच्चों के साथ बड़ों ने घर के बाडी में गड्ढा खोद कर पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया ,घर वालों ने बताया खरगोश के साथ बच्चे हमेशा खेलते थे, अपने बच्चे समान रखते थे, इसलिए बच्चे को ज्यादा दुखी हुए हैं ।

जितेंद्र सारथी ने बताया पहले लोग अक्सर सांप को मार दिया करते थे पर अब लोगों से सांपों के लिए लेकर जागरूकता आई हैं, अब अगर उनके पालतू जानवरों का भी शिकार हो जाता हैं तो लोग यह समझ लेते हैं कि यह उनके आहार श्रृंखला के हिस्सा हैं तो मारने के बजाए उनको बचाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
8817534455,7999622151

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...
error: Content is protected !!