ब्लाक मालखरौदा के ग्राम मोहतरा में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किया उसके विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ( छ.ग.) द्वारा एसडीएम कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया।

Date:

Share post:

जिला सक्ति मालखरौदा, 28 अगस्त 2025।
ग्राम पंचायत मोहतरा के वार्ड क्रमांक 10, महंतीन तालाब से निर्मल घर तक जाने वाली अधूरी सड़क को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भीम आर्मी की शिकायत पर जनपद पंचायत मालखरौदा ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि 15 दिनों में जांच पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

बरसात के कारण रुके हुए मिट्टी सड़क निर्माण को लेकर सीईओ ने भरोसा दिलाया है कि 15 अक्टूबर 2025 के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत तो किया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी। ग्रामीणों और भीम आर्मी पदाधिकारियों  ने प्रेस वार्ता में कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे जोरदार आंदोलन, चक्काजाम और घेराव के लिए मजबूर होंगे। जिसके जिम्मेदारी शासन प्रशासन होगी भीम आर्मी के पदाधिकारी ने कहा —
“यह सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। अगर 15 अक्टूबर के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ तो हम बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे।”
ग्रामीणों ने कहा —
“बरसात में कीचड़ और पानी भरने से हमें आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। किसान भी अपनी उपज समय पर पहुंचा नहीं पाते। अब सरकार ने समय सीमा तय की है, अगर काम पूरा नहीं हुआ तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे।”

ग्रामवासियों का कहना है कि बरसात में सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से आवाजाही में भारी दिक्कत होती है। वर्षों से मांग के बावजूद कार्य अधूरा पड़ा है। अब यदि वादा पूरा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन तय है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...