गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों तथा अन्य असंगठित श्रमिकों का पंजीयन अभियान ई-श्रम पोर्टल पर 5 सितम्बर तक

Date:

Share post:

अनूपपुर 01 सितम्‍बर 2025/ गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों तथा अन्य असंगठित श्रमिकों के पंजीयन अभियान के अंतर्गत ई-श्रम पोर्टल पर अपने मोबाइल के माध्यम से अथवा अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर संपर्क कर पंजीयन किया जा सकता है। नि:शुल्क पंजीयन के लिए आधार नंबर, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर तथा आई.एफ.एस.सी. कोड सहित बचत खाता क्रमांक की आवश्यकता होगी। श्रम विभाग द्वारा इस संबंध में व्यापक अभियान प्रारंभ किया गया है। पंजीयन की प्रक्रिया 5 सितंबर तक होगी।

पंजीयन की प्रक्रिया के अंतर्गत ई-श्रम पोर्टल पर उपरोक्तानुसार समस्त जानकारी तथा चाही गई अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरे जाने पर ई-श्रम कार्ड का प्रिंट प्राप्त होगा, जो आजीवन सम्पूर्ण भारत में मान्य होगा। पंजीयन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के निदान के लिए 0731-2432822 पर संपर्क किया जा सकता है।

समा.क्र./03

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...