नदी में डूबने से युवक की मौत

Date:

Share post:

बाकी मोंगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: चटाईनार निवासी 24 वर्षीय योगेश कुमार निषाद पिता छबिलाल निषाद की सोमवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार योगेश अपने मोहल्ले के बुजुर्ग परदेसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। अंतिम संस्कार से लौटते समय उसने नदी में नहाने का विचार किया और जैसे ही डुबकी लगाई, वह बाहर नहीं निकल सका।

साथ में मौजूद लोगों ने तत्काल तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने करीब 4:30 बजे शव को नदी से बाहर निकाला। घटना दोपहर लगभग 1:30 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

शव को तत्काल एसईसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि योगेश परिवार का सबसे छोटा बेटा था। बड़े भाई भूपेंद्र निषाद और एक बहन है। योगेश बालको प्लांट में कार्यरत था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है, जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

घटना से परिजन व कटाईनार क्षेत्रवासी में शोक की लहर हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...