- कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम

अनूपपुर 03 सितम्बर 2025/ मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 03 सितम्बर को रात्रि 10ः20 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 04 सितम्बर को प्रातः 10ः30 बजे अनूपपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे एवं प्रातः 10ः40 बजे अनूपपुर से बिजुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11ः45 बजे निज निवास, बिजुरी पहुंचेंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।
समा.क्र./13


