एसपी का बड़ा खुलासा पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित युवती ने यह झूठा वीडियो अपने भाई को बचाने की नीयत से तैयार करवाया था। युवती का भाई इस समय दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद है। वीडियो में जिन लोगों पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, वे

Date:

Share post:

अनूपपुर जिले में वायरल हुआ झूठा वीडियो, पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

बदले की नीयत से रचा गया षड्यंत्र, सोशल मीडिया पर फैला

शहडोल (स्वतंत्र व्यू)। जिले में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवती ने दो लोगों पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया। वीडियो सामने आते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की।

जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने वीडियो को पूरी तरह निराधार और भ्रामक करार दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उसने जानबूझकर यह वीडियो वायरल करवाया है।

एसपी का बड़ा खुलासा पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित युवती ने यह झूठा वीडियो अपने भाई को बचाने की नीयत से तैयार करवाया था। युवती का भाई इस समय दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद है। वीडियो में जिन लोगों पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, वे

दरअसल उसी पीड़िता के परिजन हैं। युवती ने उन पर दबाव बनाने और समझौते के लिए मजबूर करने की नियत से यह षड्यंत्र रचा।

सोशल मीडिया पर अफवाह से फैला भ्रम

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश और असमंजस की स्थिति बनी रही। लेकिन पुलिस की तत्परता और जांच के बाद सच्चाई सामने आने से स्थिति स्पष्ट हो गई।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अप्रमाणिक वीडियो या संदेश को बिना पुष्टि किए सोशल मीडिया पर साझा न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Reply

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...