कैफे के किचन में आलू के बीच छिपा बैठा था जहरीला करैत, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सावधानी पूर्वक रेस्क्यू

Date:

Share post:

कोरबा -: जिले के दादर खुर्द स्थित करवा कैफे के किचन में आलू के बीच एक घोड़ा करैत सांप छिपा मिला। कैफे के कर्मचारियों ने जैसे ही सांप को देखा, डर के कांप उठे जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया, जिसके फौरन बाद जितेंद्र सारथी ने अपने रेस्क्यू टीम के सदस्य राजू बर्मन को रेस्क्यू के लिए भेजा फिर समय पर पहुँचकर जहरीले करैत सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार के सांप को देखकर घबराएँ नहीं। उन्होंने कहा कि साँपों को नुकसान पहुँचाना या मारना उचित नहीं है। ऐसे समय में प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से संपर्क करें, ताकि इंसान और सांप दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने बताया कि सांप पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं, और उनका संरक्षण करना आवश्यक है।

यह घटना जागरूकता फैलाने का एक उदाहरण है और जिले के लोगों को सुरक्षित व पर्यावरण हितैषी व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...