ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

Date:

Share post:

नागरिकों को मनरेगा के बारे में किया गया जागरूक

कोरबा -: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के विषय में ग्रामीण श्रमिकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में बुधवार को रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस में मनरेगा की विशेषताएं, श्रमिकों के अधिकार, काम की मांग, मातृत्व भत्ता योजना आदि के विषय में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। नूतन कुमार कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा द्वारा कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सर्व जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह की 07 तारीख को ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणों के लिए जागरूकता गतिविधि के रूप में रोजगार दिवस आयोजित किये जाएं। जिसके परिपालन में आज ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाये गये।
      ग्राम पंचायत रजगामार में आयोजित रोजगार दिवस में मनरेगा कोरबा के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश यादव ने ग्रामीणों को मनरेगा के तहत हितग्राही मूलक सामुदायिक कार्य अभिसरण के कार्य, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्यों की जानकारी देकर मनरेगा के तहत रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी सहायक श्रीमती प्रीति तिवारी ने श्रमिकों के अधिकार, श्रमिकों को कार्य स्थल पर मिलने वाली सुविधाएं- छाया घर, झुला, पेयजल, शिकायत निवारण प्रणाली, मातृत्व भत्ता योजना आदि की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रजगामार में 44 श्रमिकों ने मनरेगा के डबरी निर्माण, भूमि सुधार आदि कार्यों में कार्य करने के लिए मांग पत्र भरे। ग्राम पंचायत मदनपुर कुटेशरनगोई, कसईपाली, नोनबिर्रा, सतरेंगा, तिलईडांड, अमझरा, भुलसीडीह आदि ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस में तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण श्रमिक उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...