मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना ने कौदैली की ऊषा चौधरी के जीवन में लाया खुशियों का संबल

Date:

Share post:

 

 

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना ने कौदैली की ऊषा चौधरी के जीवन में लाया खुशियों का संबल

अनूपपुर 12 सितम्बर 2025/ जीवन में कई बार विपरीत परिस्थितियाँ आकर हमें तोड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन सही समय पर मिला सहारा नई राह दिखा सकता है। ऐसी ही एक कहानी है, अनूपपुर जिले के जैतहरी विकासखण्ड के ग्राम कौदैली की रहने वाली ऊषा चौधरी की। जिनके जीवन में मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना ने नई उम्मीद और आर्थिक स्थिरता का संबल प्रदान किया है। हितग्राही ऊषा चौधरी के बैंक खाते में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 9 सितम्बर को सिंगल क्लिक के माध्यम से संबल योजना के तहत 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि अंतरित की गई।

 

ऊषा चौधरी ने बताया कि उनके पति बृजलाल चौधरी मजदूरी एवं खेती का कार्य करके परिवार का पालन-पोषण करते थे, लेकिन दुर्घटना में उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पति का नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना में पंजीकृत था, जिसके कारण उनके निधन के पश्चात् योजना के तहत 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।

 

ऊषा चौधरी ने कहा कि यह राशि उनके परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे बच्चों की शिक्षा, कृषि एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सहूलियत मिलेगी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बच्चों के भविष्य को संवारने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यह योजना असहाय परिवारों को पुनः आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है।

समा.क्र./48

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...