थाना जैतहरी व्दारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही कर दो आरोपियों से 12.285 किलो ग्राम गांजा और मोटरसाइकिल जप्त कर जेल भेजा गया l

Date:

Share post:

थाना जैतहरी व्दारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही कर दो आरोपियों से 12.285 किलो ग्राम गांजा और मोटरसाइकिल जप्त कर जेल भेजा गया l
दिनांक 12.09.25 को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति के गांजा सप्लाई का काम करते है जो ग्राम खालबहरा खोराबाबा जंगल में रास्ता किनारे मोटरसायकल पल्सर विना नंबर कि खड़ी करके एक बैग एवं एक झोला में मादक पदार्थ गांजा लेकर बैठे हे ग्राहक का इन्तजार कर रहे हैं । सूचना पर थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये रवाना होकर उक्त संदेहियो को घेरा बंदी कर पकडकर नाम पुछा गया जो अपना नाम धीरपाल सिहं गोड़ पिता प्रमोद सिहं गोड़ निवासी महोरा थाना पैण्ड्रा रोड़ (छ.ग.) एवं दूसरा बिहारी लाल उर्फ गुड्डा गुप्ता पिता स्व बैजनाथ गुप्ता निवासी सोनमौहरी थाना कोतवाली अनूपपुर का होना बताये जिनके कब्जे से एक बैग एंव एक झोला मे रखे पोलीथीन के अंदर कुल 12.285 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 84000/-रू पाया गया जो उक्त आरोपियो का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।

उक्त कार्यवाही मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर्र रहमान के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. अमर वर्मा, उनि अमरलाल यादव ,प्र आर 158 मनोज लकडा,आर 281 सोनू पर्ते , आर 288 विजय टाटू ,आर 250 नरेन्द्र जाट , आर 312 मनीष सिंह तोमर,आर 565 रवि हनोतिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...