खुशियों की दास्ताँ मेधावी छात्र स्वप्निल कुशवाहा के सपनों को मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना से मिला पंख

Date:

Share post:

अनूपपुर 15 सितंबर 2025/ मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा को सशक्त और सरल बनाने के लिए लगातार नवीन प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाएँ न केवल पढ़ाई को सुगम बना रही हैं, बल्कि विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा भी दे रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना, जिसके अंतर्गत हायर सेकेण्डरी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी/आई.सी.ई. स्कूटी का वितरण किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना एवं विद्यालयों तक पहुंचने में सुविधा बढ़ाना, आत्मनिर्भर बनाना, उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, आत्मविश्वास जागृत कर उनके सपनों को पंख देना है।

अनूपपुर जिले के नगर परिषद बरगवां (अमलाई) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रतिभावान छात्र स्वप्निल कुशवाहा ने कक्षा 12 वीं की परीक्षा में 83.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार ने उन्हें स्कूटी प्रदान की, जिससे अब वे कॉलेज और कोचिंग तक आसानी से पहुँच सकेंगे।

छात्र स्वप्निल कुशवाहा का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह पहल उनके लिए सम्मान ही नहीं बल्कि प्रेरणा भी है। स्कूटी मिलने से उन्हें शिक्षा की ऊँचाइयों को छूने में और अधिक सहूलियत होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समा.क्र./57

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...