गौधाम संचालन हेतु आवेदन 30 सितंबर तक आमंत्रित

Date:

Share post:

 

कोरबा 17 सितंबर 2025/

कोरबा जिले में गौधाम संचालन हेतु इच्छुक स्वयंसेवी संस्थानों, एनजीओ, गौशालाओं से ‘‘रुचि की अभिव्यक्ति ’’ 30 सितंबर 2025 दोपहर 3 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। गौधाम में निराश्रित, घुमन्तु गौ वंशीय पशुओं तथा जब्त गौवंशीय पशुओं को ही विस्थापित किया जाएगा।

गौधाम संचालन हेतु योजना का स्वरुप, स्थापना हेतु भूमि, उद्देश्य, पशु क्षमता, क्रियान्वयन नियंत्रण, अनुसरण, अनुशीलन, गौधाम संचालन हेतु संस्था का चयन, पात्रता, कार्यकाल, दायित्व मानव संसाधन की व्यवस्था, प्रबंधन, योजना का वित्त पोषण एवं शास्ति, गौसेवा आयोग में पंजीयन की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें, कलेक्टोरेट परिसर कोसाबाड़ी, आईटीआई रामपुर से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। आवेदन हेतु प्रपत्र 07 तथा गौधाम योजना के दिशा निर्देश कोरबा जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट इन ;ूूणवतइंण्हवअण्पदद्ध से भी प्राप्त किया जा सकता है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...