जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू सहित जिले में दो लोगों को और मिली अहम जिम्मेदारी

Date:

Share post:

जिला सक्ति
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू ने कहा कि मैं प्रदेश, जोन एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझे चंद्रपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त कर सम्मानित किया है। साथ ही जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव को शक्ति विधानसभा का प्रभारी तथा ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष टिकेश्वर चंद्र को जैजैपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। साहू ने कहा कि निश्चित तौर पर विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और तीनों विधानसभाओं में संगठन के विस्तार का कार्य और भी तेजी से आगे बढ़ेगा। यह जिम्मेदारी केवल पद की नहीं बल्कि जनता की सेवा करने का अवसर है।उन्होंने कहा कि हम सभी प्रभारी अपने-अपने विधान क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता को यह विश्वास दिलाते हैं कि हम हर गाँव, हर वार्ड और हर मोहल्ले तक पहुँचेंगे, जनता की समस्याओं को सुनेंगे और हर मुद्दे पर जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेंगे।ईश्वर साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का मूलमंत्र “ईमानदारी की राजनीति और जनता की सेवा” है। इसी उद्देश्य के साथ हम विधानसभा स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली-पानी, महिला सुरक्षा और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समय में जनता से निरंतर संपर्क अभियान चलाकर आम आदमी पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। संगठन और जनता के साथ मिलकर हम परिवर्तन की अलख जलाएंगे।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...