बांकीमोंगरा क्षेत्र में नवरात्रि से पूर्व विकास झा स्वयं उपस्थित होकर बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को करवाया चालू‌

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के कुछ वार्डों में मुख्य मार्ग से लेकर कटाईनार , घुड़देवा , मनोरंजन मंदिर क्लब, गजरा व अन्य स्थानों में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष प्रतिनिधि व भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा स्वयं उपस्थित होकर बड़े पैमाने में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को चालू करवाया। विकास झा ने बताया कि क्षेत्र के पार्षदों के द्वारा बंद पड़े स्ट्रीट लाइट के संबंध में लगातार शिकायत किया जा रहा था, जहां विकास झा द्वारा शनिवार को नवरात्रि पर्व प्रारंभ से पूर्व एसईसीएल कुसमुंडा से स्काई लिफ्ट वाहन मंगाकर सुधरवाने का प्रयास किया। विकास झा ने कहां कि अन्य स्थानों में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को सुधरवाने का प्रयास किया जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने बताया कि अगले अक्टूबर माह तक पालिका में स्काई लिफ्ट वाहन सहित अन्य सुविधाएं आने के बाद नगर में बनी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विकास झा सहित क्षेत्र के पार्षद , जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...